नारायणपुर

गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
04-May-2026 3:19 PM
 गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध  में कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 4 मई। नारायणपुर में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 1000 रुपये और छोटे सिलेंडर में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना था कि इस वृद्धि का असर छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने महंगाई, ईंधन कीमतों और आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही कुछ वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन, कोषाध्यक्ष वी.पी. शुक्ला, महासचिव शेख तौहीद अहमद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट