नारायणपुर

चुनाव में किया वादा पूरा नहीं-कांग्रेस जिलाध्यक्ष
25-Apr-2026 10:46 PM
चुनाव में किया वादा पूरा नहीं-कांग्रेस जिलाध्यक्ष

नारायणपुर, 25 अप्रैल। ओरछा से नारायणपुर मार्ग की स्थिति को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सडक़ की स्थिति को लेकर पिछले कुछ समय से ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किया जा रहा है। बताया गया कि हाल ही में मरकाबेड़ा में ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सडक़ निर्माण कराने की मांग रखी।

इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान ने बयान जारी कर राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सडक़ निर्माण को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शासन, प्रशासन और संबंधित कंपनी की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट