मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

क्लेम की राशि प्राप्त करने गलत जानकारी, धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज
20-Dec-2022 6:35 PM
क्लेम की राशि प्राप्त करने गलत जानकारी, धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 20 दिसम्बर। वास्तविक हितग्राही को क्लेम की राशि से वंचित रखते हुए भ्रामक जानकारी देकर क्लेम की राशि आहरण करने बैंक में क्लेम फॉर्म भरकर जमा करने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बीसीम कॉलरी निवासी अंजनी पाध्याय पति स्व. विजय उपाध्याय ने मनेंद्रगढ़ थाने में उपस्थित होकर इस आशय की शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति विजय कुमार उपाध्याय की मृत्यु 12 मई 2019 को रेल ट्रैक पर दुर्घटना के दौरान हुई है।

उसने कहा कि वह बैंक अकाउंट से राशि निकलवाने गई तो पता चला कि नामिनी में सूरज उपाध्याय का नाम दर्ज है जो क्लेम राशि के लिए आवेदन किया है। जबकि नामिनी व्यक्ति सूरज केरकेट्टा आ. शिवा केरकेट्टा है।

पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पाया कि शिकायतकर्ता मृतक विजय उपाध्याय की पत्नी है जिसका एक बेटा राहुल उपाध्याय व एक बेटी साक्षी उपाध्याय है। आवेदिका विगत 10 वर्षों से मृतक विजय उपाध्याय से अलग रहती है जो न्यायालय के आदेश से भरण-पोषण की राशि लेती है।

मृतक विजय उपाध्याय सुनीता केरकेट्टा को पत्नी बनाकर रखा था जिसका लडक़ा सूरज केरकेट्टा है, लेकिन शादी का कोई साक्ष्य नहीं है। 2019 में मृतक विजय 6 लाख 20 हजार रूपए पर्सनल लोन लिया था जिसमें नामिनी में सूरज उपाध्याय का नाम लेख था जिसमें जांच के दौरान 13 अगस्त 2019 को सूरज केरकेट्टा का सूरज उपाध्याय के नाम से आधार कार्ड में मुख्य नगर पालिका कार्यालय में सुधार कर प्रमाण पत्र बनवाया था जिससे अन्य व्यक्तियों का कूट रचित दस्तावेज तैयार कराए जाने संबंधी पुष्टी नहीं होना एवं जांच रिपोर्ट पर अनावेदक सूरज केरकेट्टा उर्फ सूरज उपाध्याय का शैक्षणिक दस्तावेज राशन कार्ड में सूरज केरकेट्टा आ. स्व. शिवा केरकेट्टा होना पाया गया है।

सूरज केरकेट्टा के द्वारा जानबूझकर वास्तविक हितग्राही को उक्त क्लेम की राशि से वंचित रखते हुए भ्रामक जानकारी देकर क्लेम की राशि आहरण किए जाने बावत भारतीय स्टेट बैंक मनेंद्रगढ़ में क्लेम फॉर्म भरकर जमा करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर सूरज उपाध्याय उर्फ सूरज केरकेट्टा के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट