महासमुन्द

सोना-चांदी चमकाने के नाम पर 10 लाख के जेवर ले भागे
26-Dec-2025 3:48 PM
सोना-चांदी चमकाने के नाम पर  10 लाख के जेवर ले भागे

महासमुंद, 26 दिसंबर। शहर के पुराने सिविल लाईन, टाउन हाल के पास दिनदहाड़े ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो अज्ञात व्यक्तियों ने जेवर चमकाने के बहाने महिला से 10 लाख रुपए के जेवर की ठगी की और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीडि़त आकाश चन्द्राकर महासमुंद के निवासी हैं। स्वामी चौक में बर्तन भांड़ा की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने थाना महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पीडि़त के अनुसार 23 दिसंबर को सुबह करीब 11.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और खुद को बर्तन एवं सोना-चांदी साफ  करने वाला बताया। उस समय घर में उनकी मां सरिता चन्द्राकर अकेली थी। आरोपियों ने पहले पीतल की बाल्टी साफ कर दिखाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने सोना के 4 कंगन और 1 अंगूठी साफ  करने के लिए मां से ले  लिए। आरोपियों ने गरम पानी मंगवाया और उसमें कोई रसायन डाल दिया। जिससे पानी का रंग पीला हो गया। जेवर उसी पानी में डालकर कुछ देर में साफ  होने की बात कही गई। इसी बीच दोनों आरोपी हाथ धोने का बहाना बनाकर बाहर निकले और मौके से फरार हो गए।

जब काफ ी देर तक दोनों वापस नहीं आए तो महिला ने बाहर जाकर देखा। तब तक वे भाग चुके थे। अंदर जाकर बर्तन देखने पर उसमें सिर्फ  पीला पानी मिला। जबकि सोने के जेवर गायब थे। ठगी गए जेवरों का कुल वजन लगभग 86 ग्राम बताया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही पुलिस पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

महासमुंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को घर में प्रवेश देने से पहले सतर्कता बरतें और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।


अन्य पोस्ट