महासमुन्द

सरायपाली में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 31 से, तैयारी जोरों पर
26-Dec-2025 3:38 PM
 सरायपाली में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 31 से, तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 दिसंबर। समाज निर्माण, राष्ट्र के नव निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्र के शौर्य समृद्धि के लिए 31 दिसम्बर से 3 जनवरी तक सरायपाली में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन कराया जा रहा है। 27 दिसम्बर से 3 जनवरी तक पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया है।

               समिति के सदस्यों ने बताया कि 31 दिसम्बर को 1008 महिलाओं द्वारा मंगल कलश और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। एक जनवरी को सुबह 8.30 बजे देवस्थापना एवं वेदी पूजन कर यज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 3 बजे युगसंगीत व प्रज्ञा पुराण, शाम 5 बजे डाक्यूमेंट्री फिल्म के द्वारा आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के बारे में बताया जाएगा। दो जनवरी को भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी के लिए मातृ श्रद्धांजलि संकल्प और दीपमहायज्ञ होगा। इसके बाद 3 जनवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्रों की विदाई होगी। यज्ञ के दौरान गुरुदीक्षा के साथ-साथ पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारंभ, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित,अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारंभ, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित, विवाह, जन्मदिवस, विवाह दिवस समेत सभी संस्कार नि:शुल्क किए जाएंगे।

 संस्कार करवाने के लिए पूर्व पंजीयन कराना होगा। सिंगबहाल एवं चारभांठा के परिजनों द्वारा यज्ञ हेतु समीधा की तैयारी, अन्नघट वितरण एवं एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा के लिए 1008 कलशों को सजाकर तैयार कर लिया गया है। यज्ञ शाला एवं 51 वेदी का निर्माण पूर्ण हो चुका है।


अन्य पोस्ट