महासमुन्द

हिन्दी वैज्ञानिक भाषा-भूमिल
21-Sep-2024 2:45 PM
हिन्दी वैज्ञानिक भाषा-भूमिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21 सितंबर।
हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी में विद्यालय स्तरीय हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्या शाला के प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल थे। अध्यक्षता लीना पाण्डेय ने की। विशेष अतिथि के रूप में अभिषेक सालोमन, त्रिवेणी कोसरे, त्रिवेणी चन्द्राकर, भूपेंद्र चन्द्राकर, उमाशंकर चन्द्राकर, सिराज बक्स, सुनीता ध्रुव, अंजुम शेख, संगीता धुरंधर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन बाल संसद के बच्चों ने किया था।

कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्जवलन के बाद सरस्वती वन्दना प्रेगिता साहू, पियुषा दीवान, खिलेश साहू एवं कनिष्का जोशी ने किया। रानी लक्ष्मीबाई समूह से जया पटेल, दुर्गावती समूह से चांदनी ध्रुव, शहीद रूखमणी देवी समूह से खुशबू यादव एवं दयावती दीवान समूह से पूजा ध्रुव ने इसमें हिस्सा लिया। कविता पाठ में लक्ष्मी बाई समूह से पियुषा दीवान, दुर्गावती समूह से तारणी खडिय़ा, रुखमणी देवी समूह से गुणिता सेन,दयावती दीवान समूह से प्रीति राजपूत ने हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर लीना पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी आज जन-जन की भाषा बन चुकी है। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए भागवत जगत भूमिल ने कहा कि हिन्दी राज भाषा के साथ साथ भाषा विज्ञान की दृष्टि से एक बैज्ञानिक भाषा है। इसे हम जिस तरह बोलते हैं उसी तरह लिखते भी हैं। दुनिया के किसी भी ध्वनि को लिखने की अद्भुत क्षमता हिन्दी भाषा में है। कार्यक्रम का संचालन रानी दुर्गावती समूह की हेमलता साहू ने तथा आभार प्रदर्शन इसी समूह की भावना साहू ने किया। उक्त जानकारी महारानी लक्ष्मी बाई समूह की प्रियंका ध्रुव ने दी है। 


अन्य पोस्ट