ताजा खबर
-ललित मौर्य
केरल में सबसे ज्यादा 60,451 मामले सक्रिय हैं जबकि इसके बाद महाराष्ट्र में 42,047 और कर्नाटक में 5,811 मामले सक्रिय हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 19 फरवरी 2021, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 20,81,520 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 19,87,804 ठीक हो चुके हैं। ऊपर ग्राफ में देखिए कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर केरल है जहाँ अब तक 10,21,432 मामले सामने आ चुके हैं।
तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां अब तक 946,860 मामले सामने आ चुके हैं। आंध्रप्रदेश 889,077, तमिलनाडु में 846,937, दिल्ली में 637,445, उत्तरप्रदेश में 602,490, पश्चिम बंगाल में 573,193, ओडिशा में 336,460, राजस्थान में 319,270, छत्तीसगढ़ में 310,210, तेलंगाना में 297,278, हरियाणा में अब तक 269,405 जबकि गुजरात में भी अब तक संक्रमण के करीब 266,297 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उनमें से 260,198 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बिहार में 261,942, मध्यप्रदेश में 258,574, असम में 217,344, इसके बाद पंजाब 177,376 का नंबर आता है। वहीं दूसरी ओर देश भर में 106,67,741 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

भारत में प्रति दस लाख पर किये गए हैं 150,853 टेस्ट
भारत में अब तक कोरोना के 109,63,394 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके साथ वो दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 19 फरवरी 2021, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 109,63,394 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 156,111 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 106,67,741 मरीज ठीक हो चुके हैं।



