ताजा खबर
photo credit, twitter account of Motilal Vora
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर। दिवंगत कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को करीब 12 बजे राजीव भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम साढ़े 4 बजे दुर्ग के शिवनाथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री वोरा के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से रायपुर लाया जा रहा है। करीब साढ़े 11 बजे माना विमानतल पहुंचने की संभावना है। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को राजीव भवन लाया जाएगा, और वहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। करीब एक घंटा रखने के बाद दुर्ग ले जाया जाएगा, और वहां उनके मोहन नगर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
शाम साढ़े 4 बजे दुर्ग के शिवनाथ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री वोरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं के यहां पहुंचने की संभावना है।


