ताजा खबर

सी.वी रमन विवि के डॉ. दुबे कुलपति नियुक्त
14-Dec-2020 4:23 PM
सी.वी रमन विवि के डॉ. दुबे कुलपति नियुक्त

रायपुर, 14 दिसम्बर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा, बिलासपुर के कुलपति पद पर प्रोफेसर डॉ. आर.पी. दुबे को नियुक्त किया है। डॉ. आर.पी. दुबे का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय(स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।


अन्य पोस्ट