ताजा खबर

निगम के सफाई वाहनों के ड्राइवर, अन्य कर्मी हड़ताल पर
13-Jan-2026 12:39 PM
निगम के सफाई वाहनों के ड्राइवर, अन्य कर्मी हड़ताल पर

रायपुर, 13 जनवरी। नगर निगम के सफाई वाहनों के ड्राइवर और अन्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी लोग दलदल सिवनी स्थित डिपो में गाड़ियां खड़ी कर धरने पर बैठ गए हैं। सभी लोग अपना वेतन और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इन लोगों ने  दीपावली से पहले भी हड़ताल किया था तब ठेका फर्म से चर्चा में इन कर्मियों ने 31 दिसंबर तक समय दिया था। इस अल्टीमेटम के अनुसार ही आज काम बंद कर दिया है।


अन्य पोस्ट