ताजा खबर

प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान गोविंदाचार्य का निधन
13-Dec-2020 7:55 PM
प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान गोविंदाचार्य का निधन

बेंगलुरू, 13 दिसंबर | कर्नाटक के प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान और कन्नड़ कवि बन्नंजय गोविंदाचार्य का 84 वर्ष की आयु में रविवार को उडुपी में निधन हो गया। ाज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एक लंबी बीमारी के बाद उडुपी के अंबालापडी में अपने आवास पर उनका निधन हो गया है।"

उडुपी, बैंगलुरू से करीब 400किमी की दूरी पर स्थित है।

3 अगस्त, 1936 को जन्मे गोविंदाचार्य वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों और पुराणों के ज्ञान में पारंगत थे।

अपने जीवन काल में गोविंदाचार्य ने वेद सूक्तों, शत रुद्रीय, ब्रह्मसूत्र भाष्य और गीता भाष्य पर कई व्याख्यात्मक निबंध लिखे।

बन्नंजय एक महान वक्ता भी थे और उन्होंने संस्कृत के प्राचीन दार्शनिक दक्षिपुत्र पाणिनि द्वारा रचित व्याकरण सूत्र भी नए ढंग से लिखे।

उन्होंने अपने नाम से करीब 150 पुस्तकें और संस्कृत व्याकरण के करीब 4,000 पृष्ठ लिखे।  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट