ताजा खबर

7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
13-Dec-2020 11:55 AM
7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 13 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढाना पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग कुछ घंटों के लिए लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसने तलाशना शुरू किया।

शुक्रवार की देर रात वह पास के एक घर की छत पर बेहोश की हालत में खून से लथपथ मिली थी।
सर्कल अधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी बच्ची को पास के एक घर में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने कहा कि वे उसे अचेत अवस्था में घर की छत पर छोड़ गए।
पीडि़ता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
(आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट