ताजा खबर

बीजापुर में ईनामी नक्सली गिरफ्तार
10-Dec-2020 7:46 PM
बीजापुर में ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 10 दिसंबर।
आज सुबह पुलिस की संयुक्त पार्टी ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान एक दस हजार के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के फरसेगढ़ थाना से जिला बल और छसबल ई समवाय की संयुक्त पार्टी गुरुवार सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन व आरओपी के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान फरसेगढ़ पोटा केबिन के पास से मिलिशिया डिप्टी कमांडर बोज्जू उर्फ बलदेव (25) आलवाड़ा को दबोचा गया। पकड़े गए नक्सली पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित है।
 
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया नक्सली  वर्ष 2017 में आलवाड़ा के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व वर्ष 2020 में गुमनेर के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। गुरुवार को फरसेगढ़ थाना में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रिमाण्ड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट