ताजा खबर

मरवाही में कांग्रेस की लीड 32 हजार पार
10-Nov-2020 4:45 PM
मरवाही में कांग्रेस की लीड 32 हजार पार

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 10 नवंबर।
18वें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 32175 मतों से आगे डॉ. के के ध्रुव (कांग्रेस) 71856,  डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) 39681, डॉ. के. के. ध्रुव(कांग्रेस) 32175  मतों से आगे है।
मरवाही सीट पर 17वें राउंड की गिनती में कांग्रेस 29121 मतों से आगे हो चुकी है। डॉ. के के ध्रुव (कांग्रेस) 67033, डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) 37912, डॉ. केके ध्रुव  (कांग्रेस) 29121  मतों से आगे हैं। 
16वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव 27 हजार 606 मतों की बढ़त पर हैं। कुल 21 राउंड की गिनती के बाद जीत का अंतर स्पष्ट हो सकेगा। 

 16वें राउंड की गिनती के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी ध्रुव को 62 हजार 860 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 35 हजार 254 वोट मिले हैं। मतदान के बाद मरवाही में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के कयास लगाये जा रहे थे। कांग्रेस नेता भी जीत के अंतर को लेकर कोई बड़ा दावा करने से बच रहे थे लेकिन 16वें राउंड की गिनती के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि डॉ. ध्रुव बड़े अंतर से यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। सुबह दक्षिण मरवाही के मतों की गिनती शुरू हुई, तब पहले ही राउन्ड में कांग्रेस ने 2300 मतों की बढ़त बना ली। इसके बाद प्रत्येक राउन्ड में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के मिले वोटों का फासला बढ़ता गया। इसके बाद प्रत्येक राउंड में कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है।

 


अन्य पोस्ट