ताजा खबर

धान खरीदी 1 दिसंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी-अकबर
02-Nov-2020 3:42 PM
धान खरीदी 1 दिसंबर से न्यूनतम  समर्थन मूल्य पर होगी-अकबर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर।
प्रदेश में धान खरीदी एक दिसंबर से शुरू होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। यह फैसला कैबिनेट  उपसमिति की बैठक में लिया गया है। 
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। धान खरीदी 1 दिसंबर से ही होगी, और प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। 

अकबर ने यह भी बताया कि बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। पीडीएस के बारदानों के अलावा मिलरों से भी बारदाने लिए जाएंगे। साथ ही साथ प्लाटिक के बारदानों का भी उपयोग किया जाएगा। यह बैठक खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में सहकारी मंत्री प्रेमसाय सिंह और अन्य मंत्री मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट