ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 88 हजार पार
22-Sep-2020 12:51 PM
प्रदेश में कोरोना 88 हजार पार

मौतें-690, एक्टिव-37927, डिस्चार्ज-38580

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज 88 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 19 सौ 98 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 84 हजार 181 हो गई है। इसमें से 690 मरीजों की मौत हो चुकी है। 37 हजार 927 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 38 हजार 580 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10 बजे 1998 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  479 मरीज रहे।  दुर्ग जिले से  247,   बलौदाबाजार   से   157,   बस्तर   से   109,  राजनांदगांव  से  104, जांजगीर-चांपा  से 92,  बिलासपुर  से  84,  धमतरी  व  रायगढ़  से  78-78,  बालोद  से  72, सूरजपुर  से  65,  कांकेर  से  57,  नाराय ापुर  से  55,  सरगुजा  से  48,  महासमुंद  व  बीजापुर से  46-46,  कबीरधाम  से 44,  कोण्डागांव  से 32,  बेमेतरा  से 17,  जशपुर  से  16,  कोरबा  व बलरामपुर  से  15-15,  कोरिया  से  14,  गरियाबंद  से  13,  दंतेवाड़ा  से  12,  मुंगेली  से 1 एवं अन्य  राज्य  से  2 मरीज शामिल हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।
 
दूसरी तरफ, कल 13 मरीजों की मौत हो गई। इसमें 4 लोगों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है। बाकी 9 की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से हुई है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान चल रही है। 1239 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। बाकी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।  स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच सवा 9 लाख से अधिक हो चुकी है। आगे और भी सैंपलों की तेजी से जांच की जा रही है। दूसरी तरफ लापरवाही के चलते कुछ मरीज अब दम तोडऩे भी लगे हैं। ऐसे में नियमों का पालन बहुत ही जरूरी है। 


अन्य पोस्ट