ताजा खबर

लॉकडाउन के बीच 28 को ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, कैसे शामिल होंगे विद्यार्थी?
19-Sep-2020 5:28 PM
लॉकडाउन के बीच 28 को ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, कैसे शामिल होंगे विद्यार्थी?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर।
प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। मगर इसी अवधि में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट भी है। इसके लिए रायपुर, भिलाई सहित कई जगहों पर सेंटर बनाए गए हैं।  परीक्षा 28 तारीख को होगी और इस दौरान लॉकडाउन भी रहेगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। 

प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में लॉकडाउन की तैयारी है। इस बार के लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है। रायपुर में 21 तारीख  की रात से लॉकडाउन प्रभावशील रहेगा। जबकि दुर्ग में 20 से ही लॉकडाउन लागू हो रहा है। इन सबके बीच में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट भी है।
 
बताया गया कि विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में सैकड़ों विद्यार्थी शामिल होंगे। रायपुर के अलावा भिलाई और कुछ अन्य जगहों पर भी सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षा 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। लॉकडाउन के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने अब तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।  


अन्य पोस्ट