ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 73 हजार पार
17-Sep-2020 2:17 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 73 हजार पार

मौतें-611, एक्टिव-37470, डिस्चार्ज-30611
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 73 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 31 सौ 89 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 73 हजार 966 हो गई है। इसमें से 611 मरीजों की मौत हो चुकी है। 37 हजार 470 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 30 हजार 611 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

क्लिक करें और यह भी पढ़ें : देखें, रायपुर में कहां-कहां मिले पॉजिटिव

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 11 बजे 3189 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  717 मरीज रहे। राजनांदगांव जिले से 398, रायगढ़  से  294,  बिलासपुर  से  293,  दुर्ग  से  282,  जांजगीर-चांपा से  208, बलौदाबाजार  से  106,  कबीरधाम  से  96,  कोरबा  से  88,  कांकेर  से  80,  सरगुजा  से  79,  बालोद  से  78, महासमुंद  से  75,  सूरजपुर  से  68,  कोंडागांव  से  53,  गरियाबंद  से  50,  धमतरी  से  46,  बेमेतरा  से  37, सुकमा  से  28,  कोरिया  व  बलरामपुर  से  26-26,  नारायणपुर  से  23,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  से 21, जशपुर  से 16 एवं मुंगेली  से 1 मरीज शामिल रहे।

दूसरी तरफ कल 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इसमें 5 की मौत कोरोना से हुई है। बाकी मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमाारियों के साथ कोरोना से हुई है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान चल रही है। 689 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच धीरे-धीरे बढ़ायी जा रही है। ऐसे में आगे पॉजिटिव के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। हालांकि बीती रात तक साढ़े 8 लाख आसपास सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। 


अन्य पोस्ट