ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 70 हजार पार
16-Sep-2020 12:43 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 70 हजार पार

मौतें-588, एक्टिव-35951, डिस्चार्ज-29922

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 70 हजार पार पहुंच गए हैं। बीती रात मिले 34 सौ 50 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 70 हजार 777 हो गई है। इसमें से 588 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35 हजार 951 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 29 हजार 922 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10.30 बजे 3450 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  1015 मरीज रहे। बिलासपुर जिले से 232,  राजनांदगांव  से  223,  बलौदाबाजार  से 214,  कबीरधाम  से 169, कोरबा  से  158,  दुर्ग  से  138,  बस्तर  से  136,  सरगुजा  से  123,  रायगढ़  से  121, जांजगीर-चांपा  से  120,  बालोद  से  85,  बीजापुर  से  81,  महासमुंद  से  77,  मुंगेली  से  75, दंतेवाड़ा व कांकेर से 58-58, धमतरी  व कोरिया से 51-51, गरियाबंद से 48, नारायणपुर से 45, जशपुर से 41, सूरजपुर से 39, कोण्डागांव से 37, बलरामपुर  व सुकमा से 19-19, बेमेतरा  से  15 व अन्य  राज्य  से 2 मरीज शामिल रहे।
 
दूसरी तरफ, कल 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई। उनके संपर्क वालों की जांच-पहचान की जा रही है। 773 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच लगातार बढ़ायी जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही भी मानी जा रही है। ऐसे में यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। उनका मानना है कि नियमों का पालन न करने से संक्रमण और तेजी से फैल सकता है। 


अन्य पोस्ट