ताजा खबर
प्रदेश में 11 और नए पॉजिटिव
08-Jul-2020 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। प्रदेश में आज शाम करीब साढ़े 4 बजे 11 और नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले रायपुर से 5 नए पॉजिटिव की पहचान की गई थी। इस तरह आज शाम साढ़े 4 बजे तक प्रदेश में 16 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। फिलहाल सामने आए मरीज अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मरीजों तक हेल्थ टीम पहुंच कर उन्हें आसपास अस्पतालों में भर्ती कराने की तैयारी में लगी है। नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की भी पहचान की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


