ताजा खबर
विभागीय परीक्षा में सभी उच्च से उच्चतम प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण घोषित..!
29-Apr-2026 12:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अप्रैल। गृह विभाग के विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ ने जनवरी में हुई परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इनमें आठ आईएफएस, चार आईपीएस, डिप्टी कलेक्टर,सहायक वन संरक्षक समेत कई खनिज , महिला बाल विकास, सहकारिता, राजस्व, जीएसटी, पंजीयन, आबकारी, साप्रवि, पशुपालन, आदिम जाति विभाग अधिकारी शामिल हुए थे। इनमें से सभी उच्च से उच्चतर प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण घोषित किए गए जबकि एक नायब तहसीलदार ही निम्न स्तर से उत्तीर्ण हुआ है। नतीजे संबंधित विभाग और अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


