ताजा खबर

सारनाथ एक्सप्रेस आज बदले रूट से चलेगी
29-Apr-2026 1:27 PM
सारनाथ एक्सप्रेस आज बदले रूट से चलेगी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 29 अप्रैल। प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होने जा रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दुर्ग–छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

29 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस मानिकपुर–प्रयागराज छिवकी–जिवनाथपुर–वाराणसी–जौनपुर–औड़िहार मार्ग से होते हुए छपरा पहुंचेगी। 30 अप्रैल  को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस औड़िहार–जौनपुर–वाराणसी–जिवनाथपुर–प्रयागराज छिवकी–मानिकपुर मार्ग से होते हुए दुर्ग आएगी।


अन्य पोस्ट