ताजा खबर
विधायक भी निगम-मंडल के बनाए जा सकते हैं अध्यक्ष-पुनिया
21-Jun-2020 8:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 जून। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने आज यहां कहा कि निगम-मंडलों के अध्यक्षों और संचालकाें के पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। विधायकों को भी निगम-मंडल का दायित्व सौंपा जा सकता है।
श्री पुनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए मापदंड तय किए गए हैं। सब नेताओं की मंशा और सूचना एकत्र करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को अधिकृत किया गया है।
सूची एकत्र कर हाईकमान से अनुमोदन लेने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है। जिन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता में रखा जाएगा।
विधायक भी निगम-मंडल में अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।यह कानून का उल्लंघन नहीं होगा।
मंत्री मंडल फेरबदल अथवा विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे