ताजा खबर

भाजपा को अलविदा कहते गोस्वामी ने कहा मेरी खराब राजनीतिक दुर्दशा के लिए रमन दोषी
20-Jun-2020 2:11 PM
भाजपा को अलविदा कहते गोस्वामी ने कहा मेरी खराब राजनीतिक दुर्दशा के लिए रमन दोषी

विनोद गोस्वामी


छह साल से पार्टी ने एक सभा में बोलने लायक नहीं समझा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जून।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद गोस्वामी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अपनी खराब राजनीतिक हालत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दोषी ठहराया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहते हुए छह साल पहले भाजपा का दामन थामने के बाद गोस्वामी को पार्टी में हाशिए पर ढकेलेने का दर्द है। इसके लिए वे सिर्फ और सिर्फ पूर्व सीएम रमन को ही जिम्मेदार मानते हंै। गोस्वामी के बोल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर तारीफ के सुर सुनाई दे रहे हंै। भाजपा छोडऩे के निर्णय के बाद 'छत्तीसगढ़' से गोस्वामी ने खुलकर गुजरे छह साल भाजपा में हुए व्यवहार पर चर्चा की।

0 ऐसी क्या वजह रही कि आपने भाजपा को अलविदा कहा?
00 भाजपा प्रवेश के बाद मुझे याद नहीं है कि संगठन ने किसी मंच और सभा के लिए मुझे बोलने का अवसर दिया हो। भाजपा के भीतर दीगर पार्टी से आए नेताओं के साथ क्या ऐसा हश्र किया जाना न्यायोचित है। एक प्रमुख राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष रहते हुए मैंने भाजपा का दामन थामा था। लेकिन पार्टी ने एक सभा में बोलने लायक नहीं समझा गया। तमाम बाते हंै जिसने मुझे पार्टी छोडऩे के विवश किया।

0 डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर आपने कांग्रेस छोड़ा था। अब क्या हुआ कि भाजपा रास नहीं आई?
00 यह सही है कि पूर्व सीएम रमन से प्रभावित होकर ही भाजपा का रूख किया। पर यह पता नहीं चल पाया कि भाजपा में आने के बाद उन्हें दरकिनार क्यों किया गया। मुझे इस बात का अफसोस है कि पूर्व सीएम ने कभी भी सुध नहीं ली।

0 क्या आप मानते हैं कि आपके साथ भाजपा में दोयम दर्जे का व्यवहार हुआ। यदि ऐसा है तो इसके लिए आप किसे कसूरवार ठहराते हैं?
00 भाजपा ने मेरा राजनीतिक उपयोग नहीं किया। पार्टी में मेरे साथ हुए व्यवहार से स्पष्ट होने लगा कि दीगर पार्टी से आए लोगों को भाजपा को जरूरत नहीं है। इसके लिए मंै मात्र पूर्व सीएम को ही दोषी मानता हूं।

0 मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यशैली को लेकर आप क्या सोचते हंै?
00 किसान न्याय योजना के जरिए मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी दमदार पकड़ बनाई है। केंद्र की भाजपा सरकार भी छत्तीसगढ़ सरकार के इस योजना को समझने की दिलचस्पी ले रही है। प्रदेश में किसानों को लेकर मुख्यमंत्री बघेल की गहरी समझ से साफ होता है कि सूबे के किसान आर्थिक रूप से संबल हुए है।

0 आपका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा?
00 फिलहाल इस पर मैं चिंतन कर रहा हूं। जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति साफ करूंगा। 


अन्य पोस्ट