ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल । निगम के विभिन्न विभागों के 44 कर्मचारी जनगणना प्रशिक्षण एवं ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए।निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त जनगणना जसदेव सिंह बाबरा ने कहा कि जनगणना कार्य से इंकार करना या इसमें बाधा डालना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 (1) ( क ) के तहत दण्डनीय अपराध है. साथ ही इन कर्मचारियों के विरुद्ध राज्य सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 का प्रथम चरण ( मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) कल 1 मई से प्रारम्भ हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और अनुपस्थित रहने वाले अन्य कार्मिकों पर भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


