ताजा खबर

सीएम ने पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
17-Jun-2026 9:08 PM
सीएम ने पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 17 जून।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कचना ध्रुवा गोंडवाना भवन लोकार्पण समारोह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित  भवन  परिसर में 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत वर्ष 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पूरे देश में यह अभियान उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है तथा इसके तहत प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट