ताजा खबर
मंत्रालय में दो उप सचिव 4 अवर सचिवों के विभाग बदले
17-Jun-2026 10:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एक का तो 8 साल बाद तबादला
रायपुर, 17 जून। साप्रवि ने मंत्रालय में दो उप सचिव और 4 अवर सचिवों के विभाग बदले हैं। इनमें दो राप्रसे 4 मंत्रालय संवर्ग के अधिकारी हैं। जारी आदेशानुसार उप सचिव श्रीकांत वर्मा को गृह जेल से मुक्त कर उच्च शिक्षा, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा का प्रभार दिया गया है। इसी तरह से श्रीमती अंकिता गर्ग को कौशल विकास तकनीकी शिक्षा से मुक्त कर गृह जेल स्थानांतरित किया गया है। अवर सचिवों में धनंजय नेताम और श्रीमती लीना राकेश को एक दूसरे की जगह उच्च शिक्षा से राजस्व विभाग, श्रीमती संगीता भोले,एन एक्का को महिला बाल विकास से स्कूल शिक्षा एक दूसरे की जगह पदस्थ किया गया है। इनमें से धनंजय नेताम का करीब 8 वर्ष बाद विभाग बदला गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


