ताजा खबर

पौने 7 लाख के 13 किलो से अधिक गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
17-Jun-2026 9:13 PM
पौने 7 लाख के 13 किलो से अधिक गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर, 17 जून। नार्थ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में  13 किलो 451 ग्राम गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी मयंक गुर्जर ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि गुढ़ियारी, पण्डरी एवं उरला इलाके से पकड़े गए हैं।जप्त गांजे की  कीमत  6,72,550/- रूपए है 

गुढ़ियारी पुलिस ने कबीर चौक स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे सब्जी बाजार के पास गांजा का परिवहन करते अंतर्राज्यीय आरोपी आकाश रायकवाड़ एवं धीरज रायकवाड़ निवासी झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनसे 09 किलो 866 ग्राम गांजा  कीमत लगभग 4,93,000/- रूपए  जप्त किया।

पण्डरी पुलिस ने दलदल सिवनी कचड़ा गोदाम के पास गांजा की बिक्री करते आरोपी कमलेश पटेल निवासी पण्डरी  को 2 किलो 285 ग्राम गांजा कीमत 1,20,000/- रूपये के साथ पकड़ा। इससे पहले मंगलवार को 

उरला पुलिस ने बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार के पास गांजा बेच रहे संतराम निषाद निवासी उरला  को 01 किलो 300 ग्राम गांजा कीमत 53,000/- रूपए के साथ गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी (थाना गुढ़ियारी के प्रकरण में) -

01. आकाश रायकवाड़ पिता रामस्वरूप रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।
 
02. धीरज रायकवाड़ पिता कमलेश रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तार आरोपी (थाना पण्डरी के प्रकरण में) -

01. कमलेश पटेल पिता सुभाष पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी कुष्ट बस्ती मोवा थाना पण्डरी रायपुर।
 
गिरफ्तार आरोपी (थाना उरला के प्रकरण में) -

01. संतराम निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुम्हारी थाना मानपुर जिला मोहला हाल पता बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।


अन्य पोस्ट