ताजा खबर
एकता संघ ने मेयर को दी हड़ताल की चेतावनी
रायपुर, 17 जून। सफाई कर्मियों, ठेकेदारों के बाद अब नगर निगम अधिकारी कर्मचारी हड़ताल के लिए कमर कस रहे हैं। नई सभा के सत्तासीन होने के एक साल बाद भी अपनी लंबित मांगों को लेकर एकता संघ ने अल्टीमेटम दे दिया है। संघ के प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के समर्थन से 9 सूत्रीय मांगो के पूरे नहीं होने से आक्रोश में 18 जून को सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद कमल बंद आंदोलन कर रैली निकालकर ज्ञापन सौपेंगे। बीते तीन दिनों तक अधिकारियों कर्मचारियों ने मांगो को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर सभी निगम अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल करने बाध्य होंगे।संघ के पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को 18 जून को काम बंद कलम बंद हडताल की जानकारी दी। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने सभी प्रमुख मांगो को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया एवं इन मांगो पर राज्य शासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने एवं शीघ्र समाधान का निवेदन किया। कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए संवाद का मार्ग अपनाएं ताकि नागरिक सेवाएं प्रभावित ना हो ।


