ताजा खबर

एआई समिट: प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया 'मानव विज़न', क्या कुछ बोले
19-Feb-2026 12:33 PM
एआई समिट: प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया 'मानव विज़न', क्या कुछ बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एआई इंपैक्ट समिट में एमएएनएवी (मानव विज़न) पेश किया. उन्होंने इसका मतलब भी बताया है.

पीएम मोदी ने एम का मतलब 'मोरल एंड एथिकल सिस्टम्स' बताया. उन्होंने कहा कि एआई एथिकल गाइडेंस पर आधारित होना चाहिए. उन्होंने ए का मतलब 'अकाउंटेबल गवर्नेंस' यानी पारदर्शी नियम और सशक्त निगरानी बताया.

'मानव विज़न' का मतलब बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "एन- नेशनल सॉवरिनिटी यानी जिसका डेटा उसका अधिकार. ए- एक्सेसिबल एंड इनक्लूज़िव यानी एआई मोनोपॉली नहीं मल्टीप्लायर बने. वी- वैलिड एंड लेजिटिमेट यानी एआई लॉफ़ुल और वैरेफ़ाईबल हो."

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत का ये मानव विज़न 21वीं सदी की एआई आधारित दुनिया में मानवता के कल्याण की अहम कड़ी बनेगा."

पीएम मोदी ने कहा कि एआई मानव क्षमता को बढ़ा रही है. उन्होंने इसे 'ट्रांसफॉर्मेटिव पावर' बताया.

उन्होंने कहा, "एआई मशीनों को इंटेलिजेंट बना रही है और मानव क्षमता को कई गुना बढ़ा रही है. अंतर सिर्फ़ एक है- इस बार स्पीड भी अभूतपूर्व है और स्केल भी अप्रत्याशित है."

"पहले टेक्नोलॉजी का इंपैक्ट दिखने में दशकों लगते थे. आज मशीन लर्निंग से, लर्निंग मशीन तक का सफर तेज़ भी है, गहरा भी है और व्यापक भी है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज, असली प्रश्न यह नहीं कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है, प्रश्न यह है कि वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं."

उन्होंने कहा, "ऐसे प्रश्न मानवता के सामने पहले भी आए हैं. सबसे सशक्त उदाहरण है- न्यूक्लियर पावर. हमने उसका विनाश भी देखा है और उसका योगदान भी देखा है. एआई भी एक ट्रांसफॉर्मेटिव पावर है."  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट