ताजा खबर

सडक़ हादसे में मजदूर की मौत
19-Feb-2026 4:05 PM
सडक़ हादसे में मजदूर की मौत

मुआवजे के लिए ग्रामीण पहुंचे थाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी।
दुर्ग-राजनांदगांव फोरलेन में बीती रात को एक अज्ञात ट्रक के चपेटे में आने से एक फैक्ट्री के मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मृतक एक ट्रक की धर्मकांटे में वजन कराने के बाद विपरीत दिशा से रास्ता पार कर रहा था, एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेटे में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने सोमनी थाना में पहुंचकर फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरा के रहने वाले तुकाराम साहू विक्की ढाबा के पास स्थित एक फैक्ट्री में मजदूर था। वह बीती रात को एक ट्रक का धर्मकांटा में वजन कराने के बाद विपरीत दिशा में उतर गया और जैसे ही वह पैदल सडक़ पार कर रहा था, एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय मजदूर तुकाराम साहू अंजोरा गांव का रहने वाला है। यह घटना रात लगभग 9.30 बजे की है। उधर हादसे से भडक़े ग्रामीणों ने परिवार वालों के साथ आज सोमनी थाना पहुंचकर कारखाना मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग की। सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट