ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 19 फरवरी। बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कर्रेगुट्टा-2’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में 2000 से अधिक सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए माओवादियों की पहचान, बरामद हथियारों और गोला-बारूद का विवरण तथा मुठभेड़ की पूरी परिस्थितियों से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
फिलहाल क्षेत्र में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान जारी है। सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया था।


