ताजा खबर
एआई समिट में बोले फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों- 'भारत ने जो बनाया वह दुनिया के किसी देश ने नहीं बनाया'
19-Feb-2026 11:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट को संबोधित करते हुए फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के यूपीआई (यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) सिस्टम की तारीफ़ की है.
मैक्रों ने भारत के हेल्थ इन्फ़्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ़ की है.
उन्होंने कहा, "भारत ने वह बनाया है जो दुनिया के किसी और देश ने नहीं बनाया. 1.4 अरब लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान. एक पेमेंट सिस्टम, जिसके ज़रिए अब हर महीने 20 अरब ट्रांजेक्शन्स होते हैं. एक हेल्थ इन्फ़्रास्ट्रक्चर, जिसके ज़रिए 50 करोड़ डिजिटल हेल्थ आईडी जारी हुईं."
मैक्रों ने कहा, "हम स्पष्ट रूप से एक बड़े और तेज़ बदलाव की शुरुआत में हैं."
उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर बैंक खाता नहीं खोल सकता था. लेकिन आज वही वेंडर अपने फ़ोन पर पेमेंट एक्सेप्ट करता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


