ताजा खबर

कांग्रेस ने लगाया आरोप, 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं'
16-Feb-2026 8:57 AM
कांग्रेस ने लगाया आरोप, 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं'

अमेरिका से हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर फिर से आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री जानते हैं कि इस साल का बजट एक फीका बजट रहा है और इसमें दिमागी थकान के सारे निशान दिख रहे हैं.'

जयराम रमेश के मुताबिक़, "मार्केट ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और निवेशक प्रभावित नहीं हुए हैं. इसलिए, उन्हें बजट पेश होने के 15 दिन बाद और संसद में विपक्ष की तरफ से इसकी बुराई किए जाने के कुछ दिनों बाद इंटरव्यू देने की ज़रूरत महसूस हुई."

इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि पीएम मोदी ने उन्हें इंटरव्यू दिया है.

उन्होंने आरोप लगाया, "हमेशा की तरह, मोदी-स्टाइल वन-लाइनर्स हैं. जिनका असल में कोई मतलब नहीं है. ट्रेड डील पर अमेरिका के सामने सरेंडर करने की वजह से घेरे में आए और हमले झेल रहे प्रधानमंत्री अब हेडलाइन मैनेजमेंट के अपने पसंदीदा तरीके का सहारा ले रहे हैं."

जयराम रमेश ने लिखा है, "वह लाखों किसानों के साथ अपने धोखे और दूसरी हार से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं…प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं."

इससे पहले रविवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर पीएम मोदी के सामने 5 सवाल रखे थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट