ताजा खबर

बिहार में मिली नकली दवा बनाने की फ़ैक्ट्री, नौ लोगों की हुई गिरफ़्तारी
15-Feb-2026 9:06 AM
बिहार में मिली नकली दवा बनाने की फ़ैक्ट्री, नौ लोगों की हुई गिरफ़्तारी

बिहार के गया में नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है. इस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी मंगेश कश्यप ने विस्तृत जानकारी दी है.

उन्होंने कहा, "अब तक इस मामले में कुल 9 गिरफ्तारियां हुई हैं और अलग-अलग राज्यों के लोगों को पकड़ा गया है. ये लोग हिमाचल प्रदेश से लेकर बिहार तक काम कर रहे थे."

मंगेश कश्यप ने बताया, “नकली दवा बनाने का काम दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में था."

दिल्ली पुलिस की एक टास्क फ़ोर्स ने कई राज्यों में फैले ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत बिहार के गया में संचालित एक और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक एक्स पोस्ट के ज़रिए क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई के बारे में बताया.

दिल्ली पुलिस ने बताया, “दूसरी नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़. मास्टर कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार. अब तक 9 कार्टेल सदस्य पकड़े गए. 1.6 लाख से ज़्यादा नकली गोलियां बरामद.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट