ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सलमान खुर्शीद क्या बोले
15-Feb-2026 8:57 AM
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सलमान खुर्शीद क्या बोले

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान ख़ुर्शीद ने खेल में सियासत पर टिप्पणी की है.

सलमान ख़ुर्शीद ने कहा, "देश की भावना का सम्मान होना चाहिए. इस पर कोई दो राय नहीं है. लेकिन देश की भावना का सम्मान आंखें बंद कर, आंखें मूंद कर और दिमाग़ का इस्तेमाल न करके नहीं किया जाता है."

उन्होंने कहा, "लीडरशिप का काम यह होता है कि आप सही रास्ता दिखाएं भी. लीडरशिप का काम सिर्फ़ यह नहीं होता कि आपको अवाम रास्ता दिखाए. अवाम का सम्मान हमेशा होना चाहिए. यह लोकतंत्र की ज़िम्मेदारी है."

"लेकिन लोकतंत्र में आपका यह भी दायित्व बनता है कि आप रास्ता बताएं. सही रास्ता क्या है वो दिखाएं और उस सही रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें."

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच होना है. यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट