ताजा खबर

वन मंत्री ने कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
13-Feb-2026 10:58 PM
वन मंत्री ने कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 12 फरवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

सहयोग केंद्र में 111 आवेदन आए, जिनमें से कई का तत्काल निराकरण किया गया। इस दौरान 350 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट