ताजा खबर

पाकिस्तान के यू टर्न पर उमर अब्दुल्लाह बोले- 'धमकी पर कायम रहने की हिम्मत नहीं, तो चुपचाप मैच खेलें'
11-Feb-2026 9:37 AM
पाकिस्तान के यू टर्न पर उमर अब्दुल्लाह बोले- 'धमकी पर कायम रहने की हिम्मत नहीं, तो चुपचाप मैच खेलें'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने पर प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने अब भारत के साथ मैच खेलना चुना है. मेरा बस उनसे इतना कहना है कि वो ऐसी धमकी ना दें जिस पर कायम रहने के लिए वो तैयार नहीं हैं."

"उन्होंने धमकी दी कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन फिर डर गए और अपनी धमकी खुद वापस ली. जिन लोगों के पास अपनी धमकी के साथ खड़े रहने की ताकत नहीं है, उन्हें धमकी नहीं देनी चाहिए. उन्होंने चुपचाप आकर मैच में उतर जाना चाहिए और फिर मैच में जो होगा वो देखना चाहिए."

दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 15 फ़रवरी को भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने की अनुमति दे दी है.

उन्होंने कहा है कि यह फ़ैसला मित्र देशों के अनुरोध पर लिया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट