ताजा खबर
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट पर क्या बोले अखिलेश यादव?
11-Feb-2026 11:38 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे. इस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है.”
वहीं यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है, "प्रदेश की 25 करोड़ जनता के जीवन को खुशहाल बनाने वाला, विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश बनाने वाला, गरीबों को अमीर बनाने वाला और जनता की ज़रूरतों के मुताबिक एक अच्छा बजट आने की उम्मीद है."
उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के लोगों को सत्ता वियोग का मानसिक रोग हो गया है और वह सत्ता उनको 27 से लेकर 47 तक मिलने वाली नहीं है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


