ताजा खबर

सहायक औषधि नियंत्रक निलंबित
11-Feb-2026 12:10 PM
सहायक औषधि नियंत्रक निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी।
सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है। उन पर नकली दवाओं से जुड़ी फाइलों को मीडिया में प्रसारित करने का आरोप है। नेताम पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं, और पिछले दिनों एनएसयू्आई ने उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। 

बताया गया कि संजय कुमार नेताम ने नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण में दोपहर करीब ढाई बजे कार्यालयीन समय के दौरान बैठक कर नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण से संबंधित फाइल दिखाया जाना तथा मामला दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं न्यूज चैनल में प्रसारित होना पाया गया। 

इसके बाद संजय कुमार नेताम को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय - कार्यालय नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है।


अन्य पोस्ट