ताजा खबर
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार होने के फ़ैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "अच्छा है कि वे खेल रहे हैं, वरना टूर्नामेंट का चार्म कम हो जाता, और उन्हें भी बड़ा फ़ाइनेंशियल नुक़सान होता."
"सुनने में आया है कि बांग्लादेश और श्रीलंका ने थोड़ा सा प्रेशर डाला था उनके ऊपर...नुक़सान श्रीलंका का भी था क्योंकि उनको भी रेवेन्यू वगैरह जनरेट होना था."
मदन लाल ने कहा कि इस पूरे मामले को पहले ही डिप्लोमैटिक तरीक़े से सुलझा लेना चाहिए था.
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने भी आईसीसी को हिला दिया है. आख़िर तक वो मना कर रहे थे खेलने के लिए फिर आईसीसी के अधिकारी पाकिस्तान गए और ये समस्या सुलझी है और मैं समझता हूं कि इसे पहले ही डिप्लोमैटिक तरीक़े से सुलझा लेना चाहिए था."
भारत-पाकिस्तान के मैच पर उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक ही होता है. दोनों टीमें बहुत बेहतरीन हैं. हमारी टीम लगातार काफ़ी अच्छा खेल रही है. दोनों टीम पर प्रेशर होता है."
"पाकिस्तान टीम पर थोड़ा ज़्यादा प्रेशर हो सकता है क्योंकि उन्होंने हाल ही में भारत के ख़िलाफ़ ज़्यादा मैच जीते नहीं हैं...दर्शकों को भी काफ़ी मजा आएगा क्योंकि वर्ल्ड कप हो रहा है क्रिकेट का खेल कमज़ोर नहीं होना चाहिए." (bbc.com/hindi)


