ताजा खबर

युवक की लाश मिली, चोट के निशान
10-Feb-2026 1:51 PM
युवक की लाश मिली, चोट के निशान

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 फरवरी।
 भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के मेहता नगर बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोनू गायकवाड़, निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच और विवेचना की कार्रवाई जारी है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी जांच पूर्ण होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट