ताजा खबर
शाह की एल डब्लू ई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
08-Feb-2026 11:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 फ़रवरी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में एल डब्लू ई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू हो गई है । इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
बैठक से पहले श्री शर्मा ने बताया कि शाह के साथ सभी राज्य के डीजीपी, एसीएस होम शामिल हो रहे हैं। यह बैठक नक्सल मुक्त की डेट लाइन 31 मार्च से पहले यह आखिरी हो सकती है। जिसमें रणनीतियों पर चर्चा होगी ।
बस्तर की जनता के इक्क्षा के अनुरूप बस्तर कैसा विकसित हो इस पर चर्चा होगी। कल औपचारिक चर्चा में अमित शाह ने भी कहा है कि बस्तर को देश के सबसे समृद्ध व सुंदर क्षेत्र में से एक बनाना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


