ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी । जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड के 20 बडे टैक्स बकायादारों के परिसरों को सील किया।
इनके द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था।
इनमें 526273 रू. के बकायेदार प्रितम सिंग जीत सिंग, 224509 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 449614 रू. के बकायेदार हैं । इसी तरह से
हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 182710 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 140257 के बकायेदार आदिल खान, 438529 रू. के बकायेदार प्रमोद अग्रवाल , 133053 रूपये के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 116741 रूपये के बकायादार सुरेन्दर सिंग, गुरविंदर सिंग, 219394 रूपये के बकायादार राजेश चंद्राकर भी शामिल हैं। इनके अलावा 85005 रूपये के बकायादार लीलावती देवी सिंग, 56630 रूपये के बकायादार अमरजीत सिंग, 201589 रूपये के बकायादार नीलम मिश्रा, 94275 रूपये के बकायादार संजय कुमार सुमन, 100989 रूपये के बकायादार रणजीत सिंग वालिया, 67591 रूपये के बकायादार गुरजीत सिंग नोत्रा, 40090 रूपये के बकायादार बलविन्दर सिंग नोत्रा, 52041 रूपये के बकायादार अमरीक सिंग मथारू, 76912 रूपये के बकायादार मनोज चंद, 149826 रूपये के बकायादार मनोज चंद, 85187 रूपये के बकायादार राजेन्द्र चंद और 45628 रूपये के बकायादार राजेन्द्र चंद के संबंधित व्यवसायिक परिसर सील किया।



