ताजा खबर

मांढ़र स्टेशन में एम्बुश टिकट चेकिंग 200 केस से 62430 रूपए वसूले
07-Feb-2026 8:13 PM
मांढ़र स्टेशन में एम्बुश टिकट चेकिंग 200 केस से 62430 रूपए वसूले

रायपुर, 7 फरवरी। रेलवे वाणिज्य अमले ने मांढ़र स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान चलाया । आज शनिवार को  एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान में लोकल पैसेंजर ट्रेनों रायपुर बिलासपुर मेमू ट्रेन-68728, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर -68861, गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर -68745, बिलासपुर रायपुर पैसेंजर -58201, गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर -58203, बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 188 मामलों से 56415 रूपये अनियमित टिकट के 09 मामलों से 5515 रूपये 02 धूम्रपान के मामले से 400 रूपये, 01 सी केस से 100 रुपए वसूला। इस एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 200 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 62430 रूपए  वसूले।


अन्य पोस्ट