ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी । डीसीपी सेंट्रल जोन के थाना गंज पुलिस ने 24 घंटों के दौरान महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में कार्रवाई की ।
गंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
इन मामलों में आरोपीग द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने जैसे गंभीर मामले रहे।
एक प्रकरण में आरोपी के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलने पर थाना गंज पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर अंतर-जिला समन्वय के माध्यम से आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।
घरेलू विवाद में महिला सुरक्षा सुनिश्चित
लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक अन्य प्रकरण में महिला के साथ मारपीट की सूचना पर गंज पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित गिरफ्तारी की । जिससे महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी।अपहृत बालिका 24 घंटे में सुरक्षित बरामद
एक नाबालिग बालिका के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर सघन तलाश अभियान चलाया ।
परिणामस्वरूप बालिका को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसके कथन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान बालिका की मानसिक स्थिति एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया।


