ताजा खबर

नक्सलवाद के खात्मे की समय-सीमा पर स्थिति स्पष्ट करे शाह..
07-Feb-2026 8:54 AM
नक्सलवाद के खात्मे की समय-सीमा पर स्थिति स्पष्ट करे शाह..

दीपक बैज ने उठाए सवाल 

रायपुर, 6 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हर दौरे पर बस्तरवासियों के मन में यही सवाल उठता है कि यह यात्रा बस्तर के विकास के लिए है या उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए।

दीपक बैज ने कहा कि शाह पहले नक्सलवाद समाप्ति को लेकर मार्च 2026 की तय समय-सीमा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही उन्होंने बस्तर के विकास पैकेज, अडानी एवं अन्य उद्योगपतियों की बस्तर में एंट्री, एनएमडीसी मुख्यालय बस्तर में स्थानांतरित करने, नंदराज पहाड़ की लीज रद्द करने, नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेश, खदानों के निजीकरण, वन अधिकार अधिनियम में संशोधन, आरक्षण संशोधन विधेयक की लंबित स्थिति और दल्लीराजहरा–जगदलपुर रेल लाइन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर की जनता अब घोषणाएं नहीं, ठोस जवाब और फैसले चाहती है।


अन्य पोस्ट