ताजा खबर

दिल्ली: राहुल गांधी ने जनकपुरी हादसे पर कहा, 'ये हादसा नहीं हत्या है'
07-Feb-2026 9:32 AM
दिल्ली: राहुल गांधी ने जनकपुरी हादसे पर कहा, 'ये हादसा नहीं हत्या है'

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं.

जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के काम के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें गिरकर 25 साल के कमल ध्यानी की मौत हो गई है.

राहुल गांधी ने इस मामले पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है.”

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का ज़हरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण…” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट