ताजा खबर
कंकाली तालाब से युवक की लाश बरामद, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही
07-Feb-2026 9:42 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 फ़रवरी। पुरानी बस्ती पुलिस ने अब से कुछ देर पहले कंकाली तालाब में एक युवक की लाश बरामद की। लाश तालाब किनारे घाट से पानी में टिकी हुई मिली। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हाल के दिनों में दर्ज लापता लोगों के परिजनों को बुलाकर पहचान करवा रही है। पुलिस हत्या, आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है। लाश को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


