ताजा खबर

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में धमाका: भारत ने दी प्रतिक्रिया, ख़्वाजा आसिफ़ ने जताया था संदेह
07-Feb-2026 8:43 AM
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में धमाका: भारत ने दी प्रतिक्रिया, ख़्वाजा आसिफ़ ने जताया था संदेह

इस्लामाबाद के तरलाई इलाके के इमामबाड़ा में हुए धमाके पर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए इसकी निंदा की है.

इस धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार ने कहा कि इस्लामाबाद में एक शिया इमामबाड़े में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान बेगुनाह नमाज़ियों पर हुए आत्मघाती हमले हुआ."

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई मौतों पर शोक ज़ाहिर करता है."

"यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की बजाए, अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों को दोष देकर ख़ुद को धोखा दे रहा है."

"भारत ऐसे किसी भी आरोप को ख़ारिज करता है, जो कि आधारहीन है."

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाज़ा आसिफ़ ने हमले के पीछे भारत और अफ़ग़ानिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया है.

ख़्वाज़ा आसिफ़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह "साबित हो गया है" कि हमलावर अफ़ग़ानिस्तान आया-गया था, और "भारत और अफ़ग़ानिस्तान की मिलीभगत सामने आ रही है."

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने ख़्वाज़ा आसिफ़ की टिप्पणियों को "अफ़सोसजनक" बताया, और कहा कि पाकिस्तानी मंत्री ने "बिना कोई ठोस सबूत पेश किए जल्दबाज़ी में इस घटना का आरोप अफ़ग़ानिस्तान पर लगाने की कोशिश की." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट